BREAKING NEWS: • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प • नंदपुर-रायपुर में गरजे बुलडोजर, 12 अवैध आरा मशीनें जड़मूल से जमींदोज़; 5 रेंजों के चक्रव्यूह में फंसे लकड़ी माफिया, भारी सामग्री जब्त • पिड़ावा नगर पालिका शिविर का पहले ही दिन फुस्स पटाखा: दावों में थे दर्जनों विभाग, मौके पर खाली कुर्सियां दे रही थीं विफलता की गवाही; 'पिड़ावा टाइम्स' के रियलिटी चेक में खुली लापरवाही की पोल • झालावाड़ में कल से 'महा-राहत' का शंखनाद: एक ही छत के नीचे मिलेगी 22 विभागों की सौगात; कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के कड़े निर्देश— "लापरवाही नहीं, मौके पर ही होगा जनता का काम • रायपुर CHC में 'मां नेत्र वाउचर योजना' का उल्लास; 256 ग्रामीणों की आंखों की हुई जांच, 102 को मौके पर मिले मुफ्त चश्मे, अब हर पंचायत में सजेंगे शिविर • पिड़ावा पुलिस का 'ब्लैक गोल्ड एनकाउंटर': नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त, खाकी के खौफ से नशा माफियाओं में हड़कंप • पिड़ावा में आंधी-तूफान का खूनी तांडव: सुल्तानपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत; मलबे में दबने से फटा सिर, अस्पताल में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल! • संतों के खून से कब तक सने रहेंगे हाईवे? पिड़ावा में जैन समाज का महा-आक्रोश; सांवलिया पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर से उपखंड कार्यालय तक फूटा मूक ज्वालामुखी • खेजरपुर के किसानों का कमाल: खेतों तक पहुँचने के लिए जनसहयोग से बना डाली डेढ़ किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़क • रायपुर में तहसीलदार ने सुवास, बोरबन्द और माथनिया में जनगणना का औचक निरीक्षण किया; अन्नपूर्णा रसोई पर दी दबिश, बोले— "गर्मी में भोजन की ताजगी से समझौता नहीं!"
Home राजनीति पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन पिड़ावा में हर्षोल्लास से मना, सूरजकुंड...

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन पिड़ावा में हर्षोल्लास से मना, सूरजकुंड महादेव का किया अभिषेक और गौसेवा कर दीर्घायु की कामना

2
106
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन
गौसेवा कर दीर्घायु की कामना
पिड़ावा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पिडावा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल अध्यक्ष राजू माली के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

महादेव का अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना

​जन्मदिन के उपलक्ष्य में चंवली नदी के तट पर स्थित सूरजकुंड महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। यहाँ मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का अभिषेक व विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सभी ने राजे के जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

लिंक पर क्लिक कर इस खबर को भी पड़े

रायपुर में भक्ति और सेवा का संगम: वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर सुंदरकांड का पाठ, क्षेत्र को मिली 1500 करोड़ की कृत्रिम जल योजना

गौमाता की सेवा और महिला दिवस की बधाई

​धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सेवा कार्य के अंतर्गत श्री ब्रह्मानंद-गोपाल गौशाला में गौसेवा की गई। कार्यकर्ताओं ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर पुण्य अर्जित किया और सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाया। इसी के साथ, उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

​कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर:
  • प्रमुख पदाधिकारी: निर्मल शर्मा, रामेश्वर पाटीदार, कमल कासलीवाल, और महामंत्री पीयूष जैन आनंदपुरी मौजूद रहे।
  • पार्षद एवं कार्यकारिणी: सुधीर जैन, पीरु माली, लखन पवार, मंडल उपाध्यक्ष जीवन खटीक, और आईटी सेल संयोजक रामेश्वर गोस्वामी।
  • मोर्चा एवं बूथ स्तर: अल्पसंख्यक मोर्चा से नासिर मंसूरी, हाजी कल्लू,  रमेश जैन, बूथ अध्यक्ष विवेक जैन, जीवन गुर्जर, महावीर लुहार, राजेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप जैन, कैलाश सेन, सुनील शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
error: Content is protected !!